Kolkata Law College Gang Rape: कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार; BJP ने ममता सरकार पर उठाए सवाल
कोलकाता से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साउथ कोलकाता के कासबा स्थित एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया. यह सनसनीखेज वारदात 25 जून की शाम करीब 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच हुई.
Kolkata Law College Gang Rape: कोलकाता से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साउथ कोलकाता के कासबा स्थित एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया. यह सनसनीखेज वारदात 25 जून की शाम करीब 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच हुई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो वर्तमान छात्र और एक पूर्व छात्र शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गुरुवार रात को दो आरोपियों को तलबगान इलाके से गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में मुख्य आरोपी की जानकारी मिली जो कि कॉलेज का पूर्व छात्र है. उसे भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.
ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल
Horrific! A female law student was gang-raped inside a law college in Kasba, a suburb of Kolkata, on 25th June, by none other than a former student and two college staff members. Shockingly, reports suggest that a TMC member is also involved.
The horror of RG Kar hasn’t faded,… pic.twitter.com/kJaKtH7bfy
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 27, 2025
BJP ने ममता सरकार पर उठाए सवाल
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना की निंदा करते हुए ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए हालात खराब होते जा रहे हैं और रेप जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला अभी लोगों के जहन में ताजा है, और अब ये नई वारदात लोगों में गुस्सा भर रही है.
मालवीय ने दावा किया कि इस वारदात में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक कार्यकर्ता भी शामिल है. उन्होंने पीड़िता के परिवार के साथ खड़े होने का वादा किया है और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है.
कोलकाता पुलिस ने जारी किया बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी पूर्व छात्र है, लेकिन दो अन्य भी वारदात के समय मौके पर मौजूद थे. अब यह जांच की जा रही है कि उनकी भूमिका कितनी गंभीर थी. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेजा गया है.”
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भेजने की तैयारी चल रही है, ताकि सारे तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें.
राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में
इस घटना ने एक बार फिर से कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था. अब एक और मामले ने राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में ला खड़ा किया है.
लोगों में इस घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा है और सोशल मीडिया पर #Kasba ट्रेंड कर रहा है. आम लोग, छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन और राज्य सरकार से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर कॉलेज परिसर में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

