जरुरी जानकारी

रामदास आठवले ने उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे पर ली चुटकी, कहा - 10 बार जाएं फिर भी कुछ होने वाला नहीं

आठवले ने कहा "अगर ठाकरे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी राम मंदिर में कोई मदद तबतक नहीं मिलेगी, जबतक सर्वोच्च न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता."

रामदास आठवले ने उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे पर ली चुटकी, कहा - 10 बार जाएं फिर भी कुछ होने वाला नहीं
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Photo Credit: PTI)

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने शनिवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगले हफ्ते अयोध्या दौरे की योजना पर चुटकी लेते हुए "अगर ठाकरे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी राम मंदिर में कोई मदद तबतक नहीं मिलेगी, जबतक सर्वोच्च न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता." आठवले ने कहा, "यदि ठाकरे अपने नवनिर्वाचित सांसदों को अयोध्या घुमाना चाहते हैं तो ठीक है. लेकिन इससे राम मंदिर निर्माण में किसी रूप में मदद नहीं मिलने वाली है."

उन्होंने कहा कि राम मंदिर तभी बनेगा, जब सर्वोच्च न्यायालय का इस मामले में फैसला आएगा, और इसके अलावा ठाकरे चाहे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी कुछ नहीं होने वाला है. अठावले की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ठाकरे ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना पर दिल्ली और केंद्र सरकार आमने-सामने, स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम केजरीवाल को इस तरह दिया जवाब

आठवले ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत इच्छुक हैं कि राम मंदिर जल्द से जल्द बन जाए, लेकिन सभी को इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करना होगा, जिससे राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा.

बता दें कि शिवसेना राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को काफी लंबे समय से घेरती आई है. पिछले नवंबर में अपने अयोध्या दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था, "पहले मंदिर, फिर सरकार." मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी शिवसेना ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा अब काम करने का समय आ गया है. सरकार बयानबाजी और विज्ञापन कम करे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).