देश

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी का कांग्रेस-सपा पर तीखा प्रहार, कहा- श्री कृष्ण का मजाक उड़ाने वालों के साथ हैं अखिलेश (Watch Yadav)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को 1000 साल की गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने का चुनाव है.

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी का कांग्रेस-सपा पर तीखा प्रहार, कहा- श्री कृष्ण का मजाक उड़ाने वालों के साथ हैं अखिलेश (Watch Yadav)
PM Modi | Credit- ANI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को 1000 साल की गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने का चुनाव है. यह चुनाव भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई देने वाला चुनाव है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हर कोने से एक ही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार.

पीएम मोदी ने कहा- पहले भ्रष्टाचारी लोग जनता का पैसा लूटते थे. आज अकेले बरेली और बदायूं के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से 600 करोड़ रुपये मिले हैं.

पीएम मोदी का कांग्रेस-सपा पर तीखा प्रहार

कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बड़ी भक्ति के साथ समुद्र में भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए वहां गया था, लेकिन कांग्रेस के 'शहजादा' ने इसका मजाक उड़ाया. मुझे आश्चर्य है कि उत्तर प्रदेश में खुद को 'यदुवंशी' कहने वाले सपा के ठेकेदार हमारे श्री कृष्ण का मजाक उड़ाने वालों की आरती कैसे उतार सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).