देश

IT Summon to Congress Leaders: इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 कांग्रेस नेताओं को भेजा समन, पिछले 7 साल का देना होगा हिसाब

सभी कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग तारीखों पर दिल्ली बुलाया गया है. कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया को मंगलवार 13 फरवरी को शाम 5.00 बजे आयकर कार्यालय में उपस्थित होना होगा.

IT Summon to Congress Leaders: इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 कांग्रेस नेताओं को भेजा समन, पिछले 7 साल का देना होगा हिसाब
Income Tax | File Photo

IT Department Summon to Congress Leaders: मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले, आयकर विभाग ने कांग्रेस नेताओं को सम्मन भेजा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस के करीब 50 नेताओं को आयकर विभाग के सम्मन जारी किए गए हैं. सभी को दिल्ली के आयकर विभाग कार्यालय बुलाया गया है.

सभी कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग तारीखों पर दिल्ली बुलाया गया है. कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया को मंगलवार 13 फरवरी को शाम 5.00 बजे आयकर कार्यालय में उपस्थित होना होगा. वहीं, सम्मन में स्पष्ट किया गया है कि जांच जारी रहने तक नेता को आयकर विभाग कार्यालय में ही रहना होगा. साथ ही, उन्हें अधिकारी की अनुमति के बिना कार्यालय से वापस नहीं आने दिया जाएगा.

यही नहीं, सभी नेताओं को पिछले सात सालों के लेन-देन का हिसाब लेकर आयकर कार्यालय जाना होगा. सम्मन में साल 2014 से 2021 तक के सभी वित्तीय लेन-देन के दस्तावेज लाने के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें, देवाशीष जरारिया ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था. विक्रांत भूरिया युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वर्तमान में विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल को भी बुलाया गया है.

वहीं, देवाशीष जरारिया ने केंद्र सरकार पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है. ईडी और आयकर विभाग का डर दिखाया जा रहा है. लेकिन हम इस सम्मन से नहीं डरते हैं. कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा है कि वे अनुसूचित जाति के तहत आयकर अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).