देश

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- डगमगा चुका है निवेशकों का भरोसा

पीएम मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि रोज 5 ट्रिलियन- 5 ट्रिलियन बोलने से आर्थिक सुधार नहीं होता है. उसके लिए विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते हैं. अर्थव्यवस्था को गिरने की वजह से ही इस सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है.

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- डगमगा चुका है निवेशकों का भरोसा
प्रियंका गांधी व पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits PTI

नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को लेकर विरोधी पार्टियां मोदी सरकार पर हमला बोल रही हैं. इन्हीं पार्टियों में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को लेकर बुधवार को पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला बोलते हुए कहा है कि रोज 5 ट्रिलियन- 5 ट्रिलियन बोलने से आर्थिक सुधार नहीं होता है. उसके लिए विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते हैं. अर्थव्यवस्था को गिरने की वजह से ही इस सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है.

प्रियंका गांधी ने अपनी इस बात को एक ट्वीट कर मोदी सरकार के बारे में ये सारी बाते कही हैं. उन्होंने लिखा है कि चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता. विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते. उन्होंने अपने ट्वीट में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है इस बात का भी जिक्र किया है. यह भी पढ़े: अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को दी ये 5 सलाह

निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है: प्रियंका गांधी

वहीं एक दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस बात को स्वीकार नहीं कर रही है. उन्होंने लिखा है कि आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है.

प्रियंका से पहले कांग्रेस  नेता कपिल सिब्बल भी कर चुके हैं हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि सरकार के सौ दिनों के कार्यकाल में ‘‘अहंकार, अनिश्चितता और बदले की राजनीति’’ झलकती है. उन्होंने सरकार पर कश्मीर, असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी और विपक्ष के नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर प्रहार किया. हालांकि देश के गिरते अर्थव्यस्थ को लेकर विरोधी दूसरी अन्य पार्टियां भी मोदी सरकार पर हमला बोल चुकी हैं. (इनपुट आईएनएस)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).