कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया घुसपैठिए
अधीर रंजन चौधरी ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'हिंदुस्तान सब के लिए है, ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है. अमित शाह जी नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिये हैं. घर आपका गुजरात आगये दिल्ली आप खुद प्रवासी हैं.
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Indian National Congress) के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'हिंदुस्तान सब के लिए है, ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है. अमित शाह जी (Amit Shah ji), नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi ji) आप खुद घुसपैठिए हैं. घर आपका गुजरात (Gujarat) आगये दिल्ली (Dilli), आप खुद प्रवासी (Migrant) हैं.
बता दें कि कुछ दिनों पहले महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को लेकर लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर देशभक्त बताने संबंधी साध्वी प्रज्ञा (Pragya Singh Thakur) के बयान पर घमासान मचा हुआ था. गुरुवार को लोकसभा में जैसे ही प्रश्न काल शुरू हुआ, कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल प्रज्ञा के बयान पर हंगामा करने लगे. इसी दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा महात्मा गांधी की हत्या करने वालों को देशभक्त बताया जा रहा है. यह सरकार नाथूराम गोडसेपंथी है.
#WATCH Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury:.. Hindustan sab ke liye hai, ye Hindustan kisi ki jageer hai kya? Sabka samaan adhikaar hai. Amit Shah ji, Narendra Modi ji aap khud ghuspetiye hain. Ghar aapka Gujarat agaye Dilli, aap khud migrant hain. pic.twitter.com/zrCaSfPF7v
— ANI (@ANI) December 1, 2019
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पूरे देश में 'भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर' (National Register of Citizens of India) लागू करने की बात कह रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने असम के बाद पूरे देश में एनआरसी (NRC) लागू करने का दावा किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

