देश

उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मांगी मदद

दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की विधवा व भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक भावुक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी की मदद नहीं करने का आग्रह किया है. अलका ने आगे लिखा कि उनके जैसे कई लोग मुख्तार अंसारी को उसके अपराधों के लिए सजा दिए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मांगी मदद
बीजेपी और प्रियंका गांधी (Photo Credits: Twitter/ANI)

लखनऊ, 28 अक्टूबर: दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय (Krishnanand Rai) की विधवा व भाजपा विधायक अलका राय (Alka Rai) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को एक भावुक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मदद नहीं करने का आग्रह किया है. अंसारी ने 2005 में कृष्णानंद राय की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था. वर्तमान में वह पंजाब की मोहाली जेल में बंद हैं.

अलका राय ने अपने पत्र में कहा है कि वह पिछले 14 वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही हैं. पत्र में उन्होंने लिखा, "आपकी पार्टी और पंजाब में आपकी सरकार अंसारी को बचा रही है और उसे वापस उत्तर प्रदेश में भेजने से इनकार कर दिया है. यह अविश्वसनीय है कि यह सब आपके या राहुलजी की जानकारी के बिना हो रहा है. पेशेवर अपराधी मुख्तार अंसारी ने कई परिवारों को बर्बाद किया है."

यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के सासाराम में मतदान केंद्र पर वोट डालने बिना मास्क लगाए आया शख्स, पुलिसकर्मियों के टोकने से उलझा, देखें VIDEO

अलका ने आगे लिखा कि उनके जैसे कई लोग मुख्तार अंसारी को उसके अपराधों के लिए सजा दिए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने प्रियंका गांधी को संवेदनशीलता दिखाने और अपराधी को सजा दिलाने में मदद करने के लिए कहा. अलका राय, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद सीट से भाजपा की विधायक हैं, जो उनके पति की सीट होती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).