Online Fraud: योग प्रशिक्षक के खाते से जालसाज ने निकाले 94,998 रुपये
उत्तर प्रदेश में एक पेशेवर योग प्रशिक्षक के खाते से 20 मिनट में 94,998 रुपये गायब हो गए पीड़ित ने इसको लेकर लखनऊ पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क किया
लखनऊ, 23 जुलाई: उत्तर प्रदेश में एक पेशेवर योग प्रशिक्षक के खाते से 20 मिनट में 94,998 रुपये गायब हो गए पीड़ित ने इसको लेकर लखनऊ पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क किया और आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़े: Cyber Crime: सोशल मीडिया से लेकर ChatGPT तक, AI टूल्स के जरिए हैकिंग के नए युग की हुई शुरूआत
पीड़ित सुधा स्वर्णकार के पिता घनश्याम स्वर्णकार जो सूचना विभाग के कर्मचारी हैं, उन्हाेंने बताया कि जालसाज ने महज 20 मिनट में पांच ट्रांजैक्शन के जरिए पूरी रकम निकाल ली। उन्होंने कहा एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी से 15 जुलाई को फोन पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया था, जिसने खुद को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान पंकज कुमार पांडे बताया था और उसे लखनऊ छावनी क्षेत्र में बीएसएफ द्वारा आयोजित किए जाने वाले दो महीने के योग शिविर के लिए नौकरी पर रखने की पेशकश की थी.
उन्होंने कहा कि जालसाज पांडे ने बैंक खाते से जुड़े पेटीएम खाते के माध्यम से नियुक्ति अनुरोध के लिए शुल्क जमा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जालसाज ने उन्हें 2 रुपये के लेनदेन के लिए एक पेटीएम अनुरोध भेजा और उस पर शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा.
उन्होंने बताया कि यह पेटीएम अकाउंट बिटोली देवी के नाम से दिखा और ट्रांजेक्शन फेल हो गई। उसने धोखेबाजों द्वारा बार-बार भेजे गए अनुरोधों के माध्यम से लेनदेन करने की कोशिश की। जब तक बेटी को एहसास हुआ तब तक उसके खाते से पांच लेनदेन में 94,998 रुपये की राशि डेबिट हो चुकी थी.
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों का मोबाइल फोन नंबर अभी भी सक्रिय है और वह अब भी बार-बार कॉल कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है इस बीच आशियाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

