देश

Nari Shakti Puraskar 2020: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला नारी शक्ति पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के इस बेहद खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा है. इन महिलाओं में 104 साल की मान कौर से लेकर इंडिया एयरफोर्स की पहली महिला पायलट्स भावना कांत, मोहना जितरवाल, अवनी मशरूम महिला बीना देवी और लेडी टार्जन चामी मुर्मू तक का नाम शामिल है.

Nari Shakti Puraskar 2020: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला नारी शक्ति पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
नारी शक्ति पुरस्कार 2020 (Photo Credits: ANI)

International Women's Day 2020: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 (International Women's Day 2020) के इस बेहद खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puraskar 2020) से नवाजा है. अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने और नारी शक्ति (Women Empowerment) का परिचय देने वाली महिलाओं (Women) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नारी शक्ति पुरस्कार पाने वाली इन महिलाओं में 104 साल की एथलिट मान कौर से लेकर मशरूम महिला के नाम से मशहूर बीना देवी, लेडी टार्जन चामी मुर्मू और जम्मू-कश्मीर की आरफा जान के नाम शामिल हैं.

नारी शक्ति सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 104 साल की एथलिट मान कौर को रनिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है. उन्होंने वैश्विक स्तर पर 30 से ज्यादा मेडल जीते हैं. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली आरफा जान को राज्य में खत्म हो रहे क्राफ्ट आर्ट को जीवंत रखने के लिए सम्मानित किया गया है. साल 2018 में एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट्स भावना कांत, मोहना जितरवाल और अवनी चतुर्वेदी को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है.

जंगलों और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखने के लिए किए गए प्रयासों के लिए लेडी टार्जन के नाम से मशहूर झारखंड की चामी मुर्मू और बिहार की बीना देवी को मशरूम की खेती, जैविक खेती और जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है. चलिए एक नजर डालते हैं नारी शक्ति सम्मान पाने वाली महिलाओं की पूरी लिस्ट पर... यह भी पढ़ें: International Women's Day 2020: ये हैं हमारे देश की वो आम महिलाएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से पेश की नारी शक्ति की अनोखी मिसाल

नारी शक्ति पुरस्कार 2020

गौरतलब है कि कुछ साल पहले ही महिलाओं के विकास के लिए काम करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार देने का फैसला किया गया था.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इसे महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है और चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2020 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).