'Vote Chori' Row: मतदाता सूची में धांधली-चोरी के आरोपों के खिलाफ MVA का मुंबई में मोर्चा, पुलिस ने रैली की नहीं दी अनुमति
महाराष्ट्र में में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ महाविकास अघाड़ी (MVA) आज चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालने जा रही थी. ताज़ा खबर के अनुसार, मुंबई पुलिस ने MVA की प्रस्तावित रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
'Vote Chori' Row: महाराष्ट्र में में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ महाविकास अघाड़ी (MVA) आज चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालने जा रही थी. ताज़ा खबर के अनुसार, मुंबई पुलिस ने MVA की प्रस्तावित रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
रैली में ये नेता होने वले हैं शामिल
यह रैली शनिवार दोपहर को शिवाजी पार्क से आजाद मैदान तक पैदल मार्च के रूप में आयोजित होने वाली थी. इस रैली में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे शामिल होने वाले हैं. MNS प्रमुख राज ठाकरे रैली में शामिल होने के लिए अपने वाहन में बैठकर स्थल पर पहुंच चुके हैं. यह भी पढ़े: Raj Thackeray in Mumbai Local: मोर्चे के लिए राज ठाकरे ने किया दादर से चर्चगेट तक लोकल ट्रेन से सफर, लोगों के साथ की बातचीत: VIDEO
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने स्पष्ट किया कि रैली के लिए कोई लिखित अनुमति नहीं दी गई है और बिना अनुमति मार्च या सभा निकालने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह निर्णय शहर की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए.
MVA का आरोप
महाविकास अघाड़ी ने दावा किया था कि मुंबई और ठाणे की मतदाता सूची में हजारों नाम गायब हैं या फर्जी तरीके से जोड़े गए हैं. इसी मुद्दे पर ध्यान खींचने के लिए दोपहर 2 बजे रैली आयोजित करने की योजना बनाई गई थी. आयोजकों ने अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया.
पुलिस ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना थी, जिससे मुख्य सड़कों पर जाम और सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता था. साथ ही, शहर में चल रहे निर्माण कार्य और अन्य कार्यक्रमों के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना मुश्किल था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2025 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

