Kal Ka Mausam, 26 May 2025: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
देश में अब मानसून ने दस्तक दे दी है और इसकी रफ्तार भी तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड तक पहुंच चुका है.
कल का मौसम, 26 मई 2025: देश में अब मानसून ने दस्तक दे दी है और इसकी रफ्तार भी तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड तक पहुंच चुका है. आने वाले दिनों (26 मई और 27 मई) में महाराष्ट्र, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून और आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर कर्नाटक के आसपास एक स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.
राजस्थान में 28 मई से लू से राहत मिलने के आसार हैं. हालांकि 26 और 27 मई तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में हीटवेव और गर्म रातों की स्थिति बनी रहेगी.
कैसा रहेगा कल का मौसम?
26 मई 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #mausam #weatherupdate #WeatherAlert #WeatherWarning #ForecastUpdate #StaySafe #WeatherForecast #WeatherNews #reel #trendingreel #viralreel@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/9uU7TyaAj3
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 25, 2025
पश्चिमी तट पर भारी बारिश का दौर
केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. खासकर केरल में 26 मई को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं तटीय और घाट क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और तूफानी बारिश के आसार हैं. तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भी 26 मई को भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत में कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का जोर
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में आने वाले हफ्ते में लगातार बारिश होगी. 28-31 मई को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
पूर्व और मध्य भारत
विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला 31 मई तक जारी रह सकता है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं (70 किमी/घंटा तक) और आंधी-तूफान की भी चेतावनी है.
उत्तर भारत में राहत और खतरे दोनों
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी. 30-31 मई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 27-28 मई को हिमाचल में ओलावृष्टि भी हो सकती है. राजस्थान में 26 मई को धूल भरी आंधी चल सकती है.
कुल मिलाकर, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के रंग बदलते नजर आ रहे हैं. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की बारिश जहां लोगों को राहत दे रही है, वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में लू व आंधी-तूफान की चुनौती बरकरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

