News

Nashik: मराठी महिला को फ्लैट खाली करने के लिए परेशान किया और बदसलूकी की, MNS कार्यकर्ताओं ने शख्स को जमकर पीटा, नाशिक का वीडियो आया सामने; VIDEO

मुंबई शहर में मराठी और हिंदी का विवाद काफी दिनों से चल रहा है. इसको लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने कई बाहरी राज्यों से आएं लोगों के साथ मारपीट भी की थी.अब ऐसा ही एक मामला नाशिक से सामने आया है.

Nashik: मराठी महिला को फ्लैट खाली करने के लिए परेशान किया और बदसलूकी की, MNS कार्यकर्ताओं ने शख्स को जमकर पीटा, नाशिक का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@deshdoot)

नाशिक,महाराष्ट्र: मुंबई शहर में मराठी और हिंदी का विवाद काफी दिनों से चल रहा है. इसको लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने कई बाहरी राज्यों से आएं लोगों के साथ मारपीट भी की थी.अब ऐसा ही एक मामला नाशिक से सामने आया है. बताया जा रहा है की यहांपर एक महिला को फ्लैट खाली करने के लिए कई दिनों से एक दुसरे राज्य से आया शख्स दबाव डाल रहा था और जब महिला ने फ्लैट खाली करने से मना किया तो अलग अलग तरीकों से महिला को ये शख्स परेशान करने लगा. जब शख्स का अत्याचार काफी ज्यादा बढ़ गया तो इसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की और अपनी व्यथा सुनाई. इसके बाद जब मनसे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसके पास पहुंचे तो इसने उनके साथ भी बदतमीजी की. इसके बाद मनसे के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसकी जमकर पिटाई की और पीड़ित महिला ने भी इसको थप्पड़ लगाएं.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @deshdoot नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Marathi vs Hindi Controversy: ‘मराठी नहीं बोला तो क्या करेगा… पब्लिक टॉयलेट चालक के साथ हुआ युवक का विवाद, फिर MNS के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, नांदेड का VIDEO आया सामने

नाशिक में शख्स की पिटाई

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ नाशिक के पंचवटी क्षेत्र के दिंडोरी नाका इलाके में एक दुसरे राज्य से आएं शख्स के द्वारा मराठी महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था. महिला पर फ्लैट खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था.रूपश्री अपार्टमेंट में कुल 28 फ्लैट हैं, जिनमें से करीब 7 फ्लैट प्रमोद त्रिपाठी नामक शख्स के पास हैं. त्रिपाठी ने अपने घर के सामने रहने वाली मराठी महिला का फ्लैट भी हड़पने की कोशिश की. जब महिला ने मना किया तो उसने उसे अलग-अलग तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया.महिला के इनकार के बाद त्रिपाठी ने उसके घर के सामने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं. कभी वह नशे का प्रदर्शन करता तो कभी गाली-गलौज कर महिला को मानसिक रूप से परेशान करता.परेशान होकर महिला ने मनसे नेताओं से मदद मांगी.

मनसे कार्यकर्ताओं का हस्तक्षेप

13 अगस्त को पंचवटी विभाग प्रमुख योगेश दाभाडे और उनके साथियों ने त्रिपाठी को समझाने की कोशिश की. लेकिन उसने मनसे पदाधिकारियों से बदतमीजी की और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया.

कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

उसके बर्ताव से नाराज होकर मनसे कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी. इस घटना के बाद अपार्टमेंट के रहवासियों ने मनसे की कार्रवाई का समर्थन किया और महिला ने भी राहत की सांस ली. हालांकि इसको लेकर कार्यकर्ताओं की आलोचना भी हो रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).