देश

Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय सरकार ने जारी की ऑफिशियल प्रेस रिलीज, सोनम को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे; VIDEO

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मई में लापता हुए इंदौर के हनीमून कपल केस में बड़ा खुलासा हुआ है. ताजा जानकारी के अनुसार, मेघालय पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय सरकार ने जारी की ऑफिशियल प्रेस रिलीज, सोनम को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे; VIDEO
Photo- ANI/X

Meghalaya Honeymoon Murder Case: मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मई में लापता हुए इंदौर के हनीमून कपल केस में बड़ा खुलासा हुआ है. ताजा जानकारी के अनुसार, मेघालय पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि  सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है. इसके साथ ही कुल पांच लोग इस केस में पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. मेघालय पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. इसमें 19 वर्षीय आकाश राजपूत (ललितपुर, यूपी), 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान (इंदौर), और 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाहा (इंदौर) शामिल हैं.

इसके अलावा सागर जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. सोनम के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे शिलॉन्ग लाया जाएगा.

ये भी पढें: VIDEO: ‘मुस्कान’ जितनी ही खतरनाक निकली ‘सोनम’! शादी और हनीमून के बाद कर दी पति की हत्या, राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बड़ा खुलासा?

मेघालय सरकार ने जारी किया प्रेस नोट

'SIT ने 7 दिनों में पर्याप्त सबूत जुटाए'

सोनम ने दबाव में आकर किया सरेंडर: मेघालय पुलिस

'सोनम समेत कुल 5 लोग गिरफ्तार'

कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी

मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टन टिनसॉन्ग ने मीडिया को बताया, "सोनम के सरेंडर के साथ ही कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. लोगों ने बेवजह मेघालय की जनता और सरकार को दोषी ठहराया, लेकिन सच्चाई अब सामने है. हमारी पुलिस ने बेहतरीन काम किया है. मुख्यमंत्री और पूरी टीम रात-रात भर जागकर इस केस को हल करने में जुटी रही."

वहीं, ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने कहा, "सोनम को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग लाया जाएगा. शुरुआती जांच से यह लग रहा है कि सोनम के किसी युवक से संबंध थे. यह भी साफ हो गया है कि सोनम ने छिपने के बाद सिर्फ तब सामने आना शुरू किया जब अन्य आरोपी पकड़े गए. यह बहुत कुछ बयान करता है."

सारे आरोपी शिलॉन्ग लाए जाएंगे

एसपी ने बताया कि हत्या 23 मई को की गई थी, लेकिन तब तक पुलिस को अंदाजा नहीं था कि ये मामला मर्डर का है. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद SIT गठित की गई और जांच तेजी से आगे बढ़ी. सात दिनों के अंदर SIT ने अहम सुराग और सबूत इकट्ठा कर लिए.

जांच में यह बात सामने आई है कि सोनम और राज कुशवाहा मुख्य रूप से इस पूरी साजिश के पीछे थे. अभी पुलिस की टीमें एमपी और यूपी में जांच कर रही हैं और जल्द ही सारे आरोपी शिलॉन्ग लाए जाएंगे.

'फर्जी बयान वापस लिया जाए'

अब जब पूरे मामले में गिरफ्तारी और सुराग सामने आ चुके हैं, मेघालय सरकार का कहना है कि जो लोग शुरुआत में सरकार पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें अपने बयान वापस लेने चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).