देश

‘Hum Do, Hamare Do Darjan: मुरादाबाद में AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, दिया ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा; VIDEO वायरल

मुरादाबाद में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर 'हम दो, हमारे दो दर्जन' वाला विवादित बयान दिया है. उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए अधिक बच्चों को देश की मजबूती का आधार बताया.

‘Hum Do, Hamare Do Darjan: मुरादाबाद में AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, दिया ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा; VIDEO वायरल
(Photo Credits: IANS)

‘Hum Do, Hamare Do Darjan: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एक बार फिर अपने बयानों के कारण विवादों में हैं. मुरादाबाद में रविवार शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को लेकर "हम दो, हमारे दो दर्जन" का नारा दिया. अली ने तर्क दिया कि अधिक जनसंख्या से देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होता है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं.

"अल्लाह दे रहा है तो लेते रहो"

शौकत अली ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अपनी और अपने परिवार की मिसाल पेश की. उन्होंने कहा कि उनके खुद के आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं. अली ने कहा, "हम सभी मुसलमानों से कहेंगे कि जितने बच्चे हो सकें, उतने पैदा करें. जब अल्लाह दे रहा है, तो लेते रहो. जब तक वह दे रहा है, तब तक लेते रहो."  यह भी पढ़े:  AAP takes A Dig At CM Rekha Gupta: शहीद भगत सिंह पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का विवादित बयान, आप ने किया कटाक्ष

उन्होंने आगे कहा कि देश में कुछ लोग बढ़ती आबादी को लेकर चिंतित हैं, लेकिन असल में आबादी बढ़ने से देश शक्तिशाली बनेगा.

 शौकत अली का विवादित बयान

चीन से की तुलना, हिंदुओं से भी की अपील

अपने तर्क को पुख्ता करने के लिए शौकत अली ने चीन का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, "चीन की जनसंख्या अधिक है, इसलिए वे अधिक शक्तिशाली हैं. अगर हमारी आबादी बढ़ेगी, तो हमारा देश भी मजबूत होगा. फिर लोगों को हमारी आबादी से समस्या क्यों है?"

विवाद को नया मोड़ देते हुए अली ने हिंदू समुदाय से भी अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की. उन्होंने कहा, "मैं हिंदू भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि वे 14 बच्चे पैदा करें ताकि हमारा देश और मजबूत हो सके."

विपक्ष और सपा पर तीखा हमला

जनसंख्या के मुद्दे के अलावा, शौकत अली ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का नाम लेते हुए उन पर मुरादाबाद में शराब बेचने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जो लोग खुद शराब के धंधे में शामिल हैं, वे AIMIM पर भाजपा की 'बी-टीम' होने का आरोप लगाते हैं.

मुस्लिमों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

अली ने अपने भाषण में मॉब लिंचिंग और अल्पसंख्यकों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद में सैकड़ों मदरसे बंद कर दिए गए हैं और उन्हें "आतंकवाद का अड्डा" कहा जा रहा है. उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और मांस के नाम पर होने वाली हिंसा पर भी चिंता जताई. अली ने कहा कि पहले केवल पुरुष ही अभद्रता करते थे, लेकिन अब कुछ संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी मुस्लिम महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2026 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).