देश

Maharashtra Shocker: विवाह तय होने के बाद रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 13 दिन बाद युवती का शव बरामद

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में प्रेम प्रसंग हत्याकांड का खुलासा हुआ है. 26 वर्षीय भक्ति जितेंद्र मयेकर की हत्या उसके प्रेमी द्वारा कर दी गई. यह घटना तब सामने आई, जब युवती के लापता होने के 13 दिन बाद उसका शव आंबा घाट से बरामद किया गया. भक्ति जितेंद्र मयेकर रत्नागिरी तालुका के मिरजोले इलाके की रहने वाली थी और 17 अगस्त से लापता थी.

Maharashtra Shocker: विवाह तय होने के बाद रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 13 दिन बाद युवती का शव बरामद

रत्नागिरी, 30 अगस्त : महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले में प्रेम प्रसंग हत्याकांड का खुलासा हुआ है. 26 वर्षीय भक्ति जितेंद्र मयेकर की हत्या (Murder) उसके प्रेमी द्वारा कर दी गई. यह घटना तब सामने आई, जब युवती के लापता होने के 13 दिन बाद उसका शव आंबा घाट से बरामद किया गया. भक्ति जितेंद्र मयेकर रत्नागिरी तालुका के मिरजोले इलाके की रहने वाली थी और 17 अगस्त से लापता थी. परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी. इसके बाद से पुलिस और अपराध अन्वेषण शाखा लगातार उसकी तलाश में जुटी थी.

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिससे शक की सुई भक्ति के खंडाला निवासी प्रेमी की ओर घूमी. पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह तय हो गया था, जिससे भक्ति नाराज थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव और विवाद बढ़ने लगा. इन झगड़ों ने आखिरकार एक खूनी मोड़ ले लिया. यह भी पढ़ें : PM मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें, SCO समिट में बनेगा नया ग्लोबल गठजोड़?

आरोपी ने कबूला कि उसने भक्ति को बहाने से आंबा घाट बुलाया और वहीं उसकी हत्या कर दी. शव को उसने घाट की खाई में फेंक दिया था ताकि कोई सबूत न बचे. शनिवार को रत्नागिरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने राजू काकडे हेल्प अकादमी के स्वयंसेवकों की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. यह कार्रवाई देर रात तक चली और आखिरकार शव को घाट की खाई से बरामद कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार, शव की हालत खराब हो चुकी थी, लेकिन पहचान के कुछ आधार मिलने से पुष्टि हो सकी कि यह भक्ति मयेकर का ही शव है. रत्नागिरी पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और आगे की जांच तेजी से की जा रही है. आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).