एजेंसी न्यूज

Karnataka: कर्नाटक में कार्य स्थलों पर 11 अप्रैल से लगेगा कोविड-19 रोधी टीका

कर्नाटक में प्रमुख सरकारी और निजी कार्य स्थलों पर 11 अप्रैल से कोविड-19 रोधी टीका लगाया जाएगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Karnataka: कर्नाटक में कार्य स्थलों पर 11 अप्रैल से लगेगा कोविड-19 रोधी टीका
वैक्सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरु, 8 अप्रैल : कर्नाटक में प्रमुख सरकारी और निजी कार्य स्थलों पर 11 अप्रैल से कोविड-19 रोधी टीका लगाया जाएगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर (Dr. K. Sudhakar) ने बुधवार को यह जानकारी दी.

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा, “11 अप्रैल से उन सभी निजी और सरकारी कार्य स्थलों पर कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा सकेगा, जहां टीका लगवाने की पात्रता रखने वाले कम से कम 100 लाभार्थी हों, और जिनकी उम्र 45 साल से अधिक हो. ” यह भी पढ़ें : COVID-19 Outbreak: कोरोना से बिगड़े हालात, न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों की एंट्री रोकी, 28 अप्रैल तक लगाया प्रतिबंध

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में शामिल होने के बाद सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा कि कार्य स्थलों पर टीकाकरण शुरू करने का मकसद टीकाकरण अभियान को गति देना तथा इसे और व्यापक बनाना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).