जरुरी जानकारी

Sandeshkhali Case: संदेशखाली पर सियासत जारी, TMC और BJP ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

TMC ने संदेशखाली घटना को 'साजिश' करार दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि संदेशखाली की घटना मनगढ़ंत है. हमारी नेत्री CM ममता बनर्जी शुरू से कहती आ रही हैं कि बंगाल को बदनाम करने की यह भाजपा की साजिश है. आज एक वीडियो में इस घटना का सारा सच सामने आ गया.

Sandeshkhali Case: संदेशखाली पर सियासत जारी, TMC और BJP ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
Photo- X

Sandeshkhali Case: TMC ने संदेशखाली घटना को 'साजिश' करार दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि संदेशखाली की घटना मनगढ़ंत है. हमारी नेत्री CM ममता बनर्जी शुरू से कहती आ रही हैं कि बंगाल को बदनाम करने की यह भाजपा की साजिश है. आज एक वीडियो में इस घटना का सारा सच सामने आ गया.

'जिस महिला (रेखा पात्रा) ने शिकायत की थी, उसने भी इस वीडियो में कहा है कि मेरे साथ कुछ नहीं हुआ, मुझे साइन करने को कहा गया तो मैंने कर दिया'.

संदेशखाली केस में TMC-BJP ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, TMC द्वारा संदेशखाली घटना को 'साजिश' बताते हुए जारी किए गए वीडियो पर बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह तृणमूल की चाल है. गंगाधर को डराकर यह वीडियो बनवाया गया होगा. मैं यहीं कहूंगी ये वीडियो प्रकरण पूरी तरह से तृणमूल की साज़िश है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).