News

Indore Shocker: प्रेमी के घर पहुंची युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, छत से लगा दी छलांग, इंदौर का VIDEO आया सामने

इंदौर में शादी को लेकर अपने बॉयफ्रेंड से हुए विवाद में युवती के भयावह कदम उठाते हुए सीधे छत से नीचे छलांग लगा दी.

Indore Shocker: प्रेमी के घर पहुंची युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, छत से लगा दी छलांग, इंदौर का VIDEO आया सामने
Credit-(X,@nedricknews)

इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर (Indore) में शादी को लेकर अपने बॉयफ्रेंड से हुए विवाद में युवती के भयावह कदम उठाते हुए सीधे छत से नीचे छलांग (Suicide Attempt) लगा दी. इस दौरान युवती ने जब छलांग लगाईं तो युवती बिजली के तारों में फंस गई, जिसके कारण उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा.इसके बाद युवती को हॉस्पिटल (Hospital) पहुंचाया गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देख सकते है की युवती युवक के साथ छत पर आती है और तुरंत छत से छलांग लगा देती है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Suicide Attempt Video: दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, सुसाइड का भयावह वीडियो आया सामने

युवती ने लगाई छत से छलांग

युवती ने उठाया भयावह कदम

जानकारी के मुताबिक़ खरगोन की रहनेवाली एक युवती युवक (Boyfriend) से मिलने उसके घर पहुंची थी. इस दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ. इसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट भी की. इसके बाद युवती युवक का हाथ पकड़कर उसे छत पर लेकर गई और छत से छलांग लगा दी. युवती का आरोप है की उसके प्रेमी ने उसको धोखा देकर किसी दूसरी युवती से शादी की है. इस दौरान हॉस्पिटल (Indore Hospital) में युवती को एडमिट (Admit) करने के बाद युवक फरार हो गया है.पुलिस (Police) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).