News

Suicide Attempt Video: दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, सुसाइड का भयावह वीडियो आया सामने

दिल्ली के मयूर विहार से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहांपर मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से एक शख्स नीचे छलांग लगा दी है. इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया है.

Suicide Attempt Video: दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, सुसाइड का भयावह वीडियो आया सामने
Credit-(X,@Devesh81403955)

दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहांपर मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से एक शख्स नीचे छलांग लगा दी है. इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है इस घटना के बाद शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. शख्स ने आत्महत्या क्यों की. इसका कारण अभी सामने नहीं आ पाया है.

सामने आएं इस वीडियो में देख सकते है की एक शख्स बिल्डिंग की दीवार पर चढ़ा हुआ है और काफी देर तक वह वहांपर खड़ा रहता और इसके बाद नीचे छलांग लगा देता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर Devesh81403955 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Agra Shocker: ‘मैं अपने चाचा से बहुत परेशान हूं, मुझे उसने जीते जी मार डाला’ ..आगरा में शख्स ने की लाइव सुसाइड की कोशिश, पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर बचाई युवक की जान

मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से शख्स ने लगाई छलांग

सीआईएसएफ और पुलिस ने समझाने की कोशिश की

 

बताया जा रहा है की शख्स मयूर विहार फेज वन की बिल्डिंग पर काफी देर तक लटका रहा. इस दौरान नीचे पहुंचे पुलिस और सीआईएसएफ ने उसे समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन वह नहीं माना और ऊपर से सीधे नीचे छलांग लगा दी. बताया जा रहा है की इसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

आत्महत्या का कारण नहीं आया सामने

बताया जा रहा है की ये शख्स आत्महत्या के इरादे से ही मेट्रो स्टेशन पहुंचा था. ये शख्स मयूर विहार मेट्रो स्टेशन में आया और रेलिंग पर काफी देर तक लटके रहा. इसके बाद इसने काफी देर बाद नीचे छलांग लगाई. इस शख्स के ये कदम क्यों उठाया और ये कौन है, इसको लेकर अब जानकारी सामने नहीं आई है.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).