देश

हिमाचल प्रदेश: गहरे खड्डे में बस गिरने से छह बच्चे और चालक की मौत, 12 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बस के गहरे खड्ड में गिरने से छह बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए.

हिमाचल प्रदेश: गहरे खड्डे में बस गिरने से छह बच्चे और चालक की मौत, 12 घायल
बस गिरने से 7 की मौत 12 घायल (Photo Credit-Twitter)

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले में एक बस के गहरे खड्डे  में गिरने से छह बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए. सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह सानगढ़ में हुआ. डीएवी स्कूल (DAV School) की एक निजी बस गहरे खड्ड में गिर गई. स्कूल के छह बच्चों और बस चालक की हादसे में मौत हो गई.

मालपानी (Malpani) ने बताया कि समीर (5), आदर्श (7), कार्तिक (14) और चालक राम स्वरूप (40) की मौके पर ही मौत हो गई. अभिषेक और उसकी बहन संजना और नैतिक चौहान ने 'नाहन मेडिकल कॉलेज' में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 31 घायल

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि 12 घायलों में 10 स्कूली बच्चे संध्या, रक्षिता, अंजलि, राजीव, आयुष, वैष्णवी, ध्रूव, मन्नत, आरुषि और सुंदर सिंह हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).