Goa Election Results 2022: गोवा में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा- वोटों के बंटवारे की वजह से हारी कांग्रेस
पी चिदंबरम (Photo Credits: PTI)

गोवा में बीजेपी 20, कांग्रेस 11, टीएमसी 2 और अन्य 6 सीटों पर जीतती दिख रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम ने कहा है कि गोवा में विभिन्न दलों के बीच वोटों के बंटवारे की वजह से हमें उम्मीद से कम वोट मिले. बीजेपी 33 फीसदी से थोड़ा अधिक वोटों से जीती, शेष वोट बंट गए.