News

Nagpur Fire Video: नागपुर के महाल में लगी भीषण आग, 2 की जिंदा जलकर मौत, दो घायल, घटना का वीडियो आया सामने

नागपुर के महाल स्थित राजकमल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. इस आग में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जब दो घायल बताएं जा रहे है.

Nagpur Fire Video: नागपुर के महाल में लगी भीषण आग, 2 की जिंदा जलकर मौत, दो घायल, घटना का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@LokmatTimes_ngp)

नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर के महाल स्थित राजकमल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. इस आग में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जब दो घायल बताएं जा रहे है. ये भी जानकारी सामने आ रही है की इस कॉम्प्लेक्स में पटाखों का गोडाउन था. इस घटना के बाद परिसर में सुबह तक अफरा तफरी का माहौल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त इमारत की पहली मंजिल पर स्थित गोडाउन में वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान निकली एक चिंगारी पटाखों और इलेक्ट्रिक सामान पर जा गिरी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @LokmatTimes_ngp नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहलाने वाली घटना, प्रेमिका की जलती चिता में युवक ने की कूदने की कोशिश, लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर पीटा

नागपुर के महाल के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

पुरानी इमारत में स्टोर हो रहे थे पटाखे

घटना स्थल जय कमल कॉम्प्लेक्स नाम की इमारत है जो गांधी गेट के पास स्थित है. यह इमारत काफी पुरानी है और इसके तल मंजिल पर आरके लाइट हाउस और एनके लाइट हाउस नाम की दुकानें संचालित होती हैं. एनके लाइट हाउस के मालिक गिरीश खत्री वहां पटाखों और सजावटी इलेक्ट्रिक लाइट्स का स्टोर कर रहे थे. यह स्टोरेज उसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में किया गया था।

फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों को इमारत में घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन एनके लाइट हाउस के मालिक गिरीश खत्री और उनके कर्मचारी विठ्ठल धोटे की मौके पर ही मौत हो गई.तीसरा व्यक्ति गुणवंत नागपुरकर गंभीर रूप से झुलस गया है और हॉस्पिटल में भर्ती है.इमारत में धुआं भर जाने के कारण अंदर फंसे लोग घुटन का शिकार हो गए. आग और धुएं से जूझते हुए गिरीश और विठ्ठल बेहोश हो गए और वहीं उनकी जान चली गई. इमारत में उस समय काफी लोग मौजूद थे, जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया, वरना जानमाल का नुकसान और अधिक हो सकता था.घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पूरी इमारत को एहतियातन खाली करा दिया. र

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).