News

Fight in Spa Center: मसाज करने से किया मना तो ग्राहक ने महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट, जूतों से की पिटाई, ग्वालियर का वीडियो आया सामने (Watch Video)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहांपर मसाज करवाने गए स्पा सेंटर में एक महिला कर्मचारी के साथ एक ग्राहक ने जमकर मारपीट की.

Fight in Spa Center: मसाज करने से किया मना तो ग्राहक ने महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट, जूतों से की पिटाई, ग्वालियर का वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@VigorousNewz)

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहांपर मसाज करवाने गए स्पा सेंटर में एक महिला कर्मचारी के साथ एक ग्राहक ने जमकर मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस महिला कर्मचारी के साथ ग्राहक ने जूतों से मारपीट की. जिसके कारण काफी देर तक स्पा सेंटर में हंगामा मचा हुआ रहा.

बताया जा रहा है की ये शख्स स्पा सेंटर में मसाज करवाने के लिए पहुंचा था, इसके बाद उसे महिला कर्मचारी ने बताया की स्पा सेंटर बंद हो गया तो ये ग्राहक भड़क गया और महिला कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस पूरी घटना और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @VigorousNewz नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Fight in Gwalior: किराए को लेकर हुआ यात्री और चालक में विवाद, 5 रुपए के लिए यात्री ने ई रिक्शा चालक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, ग्वालियर की घटना (Watch Video)

स्पा सेंटर में महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार की रात की है . यहांपर एक शख्स जिसका नाम बलराम घुरैया बताया जा रहा है, वह मसाज करवाने के लिए पहुंचा था. जब वह पहुंचा तो महिला कर्मचारी  ने उसे स्पा सेंटर बंद होने की बात कही. स्टाफ की बात सुनकर वह भड़क गया और जूता उतारकर महिला कर्मचारी को पीटने लगा.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

इस घटना के बाद महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जब स्टाफ ने पुलिस को फ़ोन किया तो आरोपी स्पा सेंटर से भाग चूका था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).