VIDEO: लघु सिंचाई विभाग की महिला कर्मचारी ने ली 200 रूपए की रिश्वत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई सस्पेंड, फतेहपुर की घटना
भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खा रहा है. सरकार कितने भी दावें करें, लेकिन भ्रष्टाचार को कोई भी सरकार बंद नहीं कर पाई. ऐसी ही एक घटना सामने आई है. जहांपर लघु सिंचाई विभाग में एक महिला कर्मचारी रिश्वत लेते हुए दिखाई दी.
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खा रहा है. सरकार कितने भी दावें करें, लेकिन भ्रष्टाचार को कोई भी सरकार बंद नहीं कर पाई. ऐसी ही एक घटना सामने आई है. जहांपर लघु सिंचाई विभाग में एक महिला कर्मचारी रिश्वत लेते हुए दिखाई दी. फतेहपुर के लघु सिंचाई विभाग का ये वीडियो है. इस वीडियो में देख सकते है कि महिला कर्मचारी दुसरे कर्मचारी के हाथों से खुलेआम एक किसान से रिश्वत ले रही है.
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बताया जा रहा है की महिला कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है. इस महिला कर्मचारी का नाम सुभाषिनी बताया जा रहा है और वह ऑफिस में डिस्पैचर के पद पर तैनात है. बताया जा रहा है की मैडम साहिबा ने किसान से 200 रूपए की रिश्वत ली. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @VivekKBagi02 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस भर्ती में उम्मीदवार को फिटनेस टेस्ट में पास कराने के लिए मांगे थे 50 हजार, डॉक्टर और ड्राइवर गिरफ्तार, मेरठ की घटना से व्यवस्था पर सवाल
लघु सिंचाई विभाग में महिला कर्मचारी ने ली रिश्वत
यूपी के फतेहपुर में लघु सिंचाई विभाग में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल !!
विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने लिया संज्ञान जांच के दिए आदेश !!#ViralVideo @ACOUPPolice #Fatehpur #UttarPradesh @UPGovt @myogi pic.twitter.com/ERnlanqVgw
— Vivek Kumar Bagi (@VivekKBagi02) February 2, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोर महिला कर्मचारी हुई सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक़ डिस्पैचर सुभाषिनी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसको सहायक अभियंता ने सस्पेंड कर दिया है और उसपर जांच बैठा दी गई है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो डीएम और सीडीओ तक भी पहुंच गया है.
भ्रष्टाचार रुकने की बजाये बढ़ रहा है
उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार रोकने की पुरजोर कोशिश कर रही है और इसके लिए कई तरह की उपाय योजना भी की जाती है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है, सरकारी ऑफिस में अपने काम करवाने के लिए आम जनता को रिश्वत देनी ही पड़ती है, नहीं देने पर उन्हें महीनों तक परेशान किया जाता है. डिस्पैचर सुभाषिनी ने डॉक्यूमेंट भेजने के नाम पर दुसरे के हाथों से रिश्वत ली थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब विभाग की भी किरकिरी हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

