Shamli Shocker: 'मेरी ये आखरी वीडियो है.. पत्नी प्रेमी के साथ भागी तो पिता ने 4 बच्चों संग यमुना नदी में लगाई छलांग, शामली का भयावह VIDEO आया सामने
उत्तर प्रदेश के शामली से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसके कारण इलाकें में मातम फ़ैल गया है. यहांपर एक पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के कारण पति ने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी.
शामली, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसके कारण इलाकें में मातम फ़ैल गया है. यहांपर एक पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के कारण पति ने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी. इस दौरान छलांग लगाने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया. जानकारी के मुताबिक़ कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेल कला निवासी 38 साल के सलमान की शादी करीब 14 साल पहले खुशनुमा से हुई थी. दोनों के चार बच्चे थे महक (12), शिफा (5), आयान (3) और 8 महीने की इनायशा. बताया जा रहा है कि खुशनुमा का एक युवक से तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था.जब यह बात सलमान को पता चली, तो उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार घर छोड़कर भाग जाती थी.
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @ncrpatrika नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, कहा… शादी करो, लेकिन अपनी होनेवाली पत्नी और मां को पहले मिलवा दो, गुना में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
युवक ने बच्चों संग लगाई यमुना में छलांग
#यूपी– शामली जिले में एक पिता अपने 4 बच्चों को लेकर यमुना नदी में कूद गया।
👉पांचों की तलाश जारी है। इस युवक की पत्नी 2 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड संग चली गई, तभी से ये डिप्रेस्ड था।#ncrpatrika #shamlipolice #suicidal #viralvideo #upnews #Loewe pic.twitter.com/TLO9mASzzT
— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) October 4, 2025
पत्नी करती थी विवाद
परिवार के मुताबिक, यह पांचवीं बार था जब खुशनुमा घर छोड़कर चली गई थी. जाते समय उसने कहा था, 'जो करना है करो, मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी'. इस बात से सलमान पूरी तरह टूट गया.
घटना से पहले सलमान ने रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया. उसमें उसने कहा,यह मेरा आखिरी वीडियो है. अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना. मेरी पत्नी और उसके प्रेमी ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी है.यह वीडियो उसने अपनी बहन को भेजा था, लेकिन वह समय पर देख नहीं पाई. जब उसने वीडियो (Video) देखा, तब तक सब खत्म हो चुका था.
नदी में गोताखोरों ने किया तलाश
एक स्थानीय व्यक्ति बताया कि शुक्रवार दोपहर सलमान अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी के पुराने पुल पर आया. उसने बच्चों को समोसे खिलाए, खुद कुछ नहीं खाया और फिर उन्हें लेकर पुल की ओर बढ़ गया.'मैंने देखा कि उसने पहले बच्चों को एक-एक कर नदी में फेंका, फिर खुद भी कूद गया. कुछ बार वे लोग पानी में ऊपर आए, फिर डूब गए. गोताखोर (Diver) भी इनकी तलाश में जुटी है.
पुलिस कर रही है छानबीन
परिवार को देर शाम तक जब सलमान और बच्चे घर नहीं लौटे तो उन्होंने पुलिस (Police) से संपर्क किया. मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर सलमान की आखिरी लोकेशन यमुना पुल के पास मिली.एडिशनल एसपी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चला है.सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि भाई पत्नी की हरकतों से बहुत परेशान था. वह बार-बार उसे समझाता था लेकिन वह हमेशा झगड़ा करती और घर छोड़ देती थी. अब पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

