गुना, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी मां और पत्नी के झगड़े को इस कदम की वजह बताया. पिछले कुछ दिनों से पत्नी के कारण परेशान पुरुषों ने वीडियो बनाकर सुसाइड किए है. घरेलु झगड़ो के कारण भी लोग आत्महत्या कर रहे है.
इस वीडियो में भी देख सकते है कि शख्स ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की. इससे पहले शख्स ने वीडियो बनाया और कहा की शादी करो,लेकिन पहले अपनी होनेवाली पत्नी और मां को एक बार मिलवा दो. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ‘मम्मी पापा माफ़ कर देना’ मैं अपनी पत्नी सास ससुर और साले से बहुत परेशान हूं, ‘रायपुर में वीडियो बनाकर शख्स ने लगाया मौत को गले
शख्स ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के गुना में मां और पत्नी की लड़ाई से परेशान होकर शख्स ने ट्रेन से कटकर दे दी जान
- युवक ने आत्महत्या से पहले जारी किया वीडियो...#MadhyaPradesh #Guna #suicideboy #Nedricknews @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/S2EnKpo145
— Nedrick News (@nedricknews) March 3, 2025
शख्स ने मौत से पहले बनाया वीडियो
जानकारी के मुतानिक शख्स का नाम नरेंद्र रजक है और वह गुना के श्रीराम कॉलोनी का रहनेवाला था. उसने रविवार को बलवंत नगर इलाके में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिसर में सनसनी मच गई. इससे पहले शख्स ने 28 सेकंड का एक वीडियो भी बनाया और परेशान होने की जानकारी दी.
घरेलु कलह के कारण था परेशान
शख्स ने जो वीडियो बनाया है. उसमें वह कह रहा है कि ,' मैं आत्महत्या कर रहा हूं, ट्रेन की पटरियों पे, मैं अब जीना नहीं चाहता.मैं अपनी जीवनरेखा यही समाप्त करना चाहता हूं. मैं बहुत परेशान हो चूका हूं. शख्स कहता है ,' भाई शादी करो, लेकिन अपने होनेवाली पत्नी और अपनी मम्मी को पहले मिलवा दो. अगर उन दोनों की नहीं बनी तो तुम्हे भी मेरे जैसे आत्महत्या करना पड़ेगा और जीवन में कोई भी रास्ता नहीं बचेगा.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.













QuickLY