देश

Heart Attack Video: बलिया में अपनी बात रखे हुए किसान को आया हार्ट अटैक, कार्यक्रम में ही हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

उत्तरप्रदेश के बलिया में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें बलिया के कृषि भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एक किसान हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

Heart Attack Video: बलिया में अपनी बात रखे हुए किसान को आया हार्ट अटैक, कार्यक्रम में ही हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
Credit-(Twitter-X )

बलिया, उत्तर प्रदेश: उत्तरप्रदेश के बलिया में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें बलिया के कृषि भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एक किसान हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ कृषि भवन में बागबानी को लेकर उद्यान विभाग ने तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा था.

जहां किसानों का प्रशिक्षण चल रहा था और सभी किसान अपने-अपने अनुभव सांझा कर रहे थे, इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जयप्रकाश यादव भी अपने अनुभव बता रहे थे, इसी समय वे गश खाकर नीचे गिर पड़े, लोगों ने उन्हें संभाला. इसके बाद मौजूद लोग और उद्यान विभाग के अधिकारी उन्हें जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई. ये भी पढ़े:VIDEO: रामलीला में श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो आया सामने

किसान को कार्यक्रम में आया हार्ट अटैक 

बताया जा रहा है की जयप्रकाश नींबू की खेती करते थे और इससे जुड़े अनुभव वो सभी को बता रहे थे. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.इस वीडियो में देखा जा सकता है की  बात करते करते वे गिर गए .

इस घटना के बाद परिसर का माहौल काफी समय तक गमगिन रहा. देखने में आया है की पिछले कुछ दिनों से हार्ट अटैक की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. किसी भी उम्र में हार्ट अटैक लोगों को आ रहा है. इससे पहले भी हार्ट अटैक के वीडियो सामने आएं है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @RAMUKUS87436498 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).