JEE Exam Date 2026: जेईई मेंस एग्जाम 2026 की तारीखों का जारी हुआ शेड्यूल, अगले वर्ष इस माह से होगी शुरू, जानें डिटेल्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2026 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है.पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा.
JEE Exam Date 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2026 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है.पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा, जबकि दूसरा सेशन 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगा.जनवरी सेशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर 2025 में शुरू होगी, और अप्रैल सेशन के लिए जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में आवेदन विंडो खुलेगी. तारीखों की घोषणा हो के बाद अब छात्रों को परीक्षा की तैयारी में लग जाना चाहिए.
जो भी उम्मीदवार इंजीनियरिंग में एडमिशन लेना चाहते है और वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम से जुड़ी जानकारी देख सकते है. ये भी पढ़े.JEE Main 2025 Session 1 Result Declared: जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट जारी, वेबसाइट @ jeemain.nta.nic.in पर देखें फाइनल आंसर की
क्या है आवेदन प्रक्रिया ?
उम्मीदवार एनटीए (NTA)की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी.
एनटीए (NTA)ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन के दौरान दी गई व्यक्तिगत जानकारी आधार कार्ड से मेल खानी चाहिए, ताकि दस्तावेज़ सत्यापन में कोई दिक्कत न हो.
प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे.
परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी
एनटीए (NTA) ने इस बार देश और विदेश में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि छात्रों को ज्यादा विकल्प और सुविधा मिल सके.नए सेंटर विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी होंगे जो दूरदराज़ इलाकों से आते हैं और यात्रा संबंधी परेशानियों का सामना करते हैं.इसके साथ ही, एजेंसी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करेगी.जिसमें मॉक टेस्ट पोर्टल और लाइव हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
देशभर के छात्रों के लिए बड़ा मौका
जेईई (JEE Mains) देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से IITs, NITs और IIITs जैसी प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है. इस बार एनटीए (NTA) की ओर से किए गए बदलावों से उम्मीद है कि आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुलभ होगी।
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

