देश

भारत में कोरोना संक्रमण का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 28 हजार 637 मामले दर्ज, 551 पीड़ितों की हुई मौत

देश में अब तक कुल 22 हजार 674 संक्रमित इस वायरस से जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में देश में 5 लाख 34 हजार 620 मरीज महामारी के चंगुल से निकल आए है, जबकि 2 लाख 92 हजार 258 सक्रीय मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों की देखरेख में चल रहा है.

भारत में कोरोना संक्रमण का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 28 हजार 637 मामले दर्ज, 551 पीड़ितों की हुई मौत
कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है. रविवार को देश में इस महामारी के सर्वाधिक मामले सामने आए है. पिछले 24 घंटों में 28 हजार 637 कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव मामले मिले. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल मामलों की संख्या 8 लाख 49 हजार 553 हो गई है. यहां क्लिक कर जानें अपने राज्य का हाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महामारी की चपेट में आकर पिछले 24 घंटों में 551 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ देश में अब तक कुल 22 हजार 674 संक्रमित इस वायरस से जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में देश में 5 लाख 34 हजार 620 मरीज महामारी के चंगुल से निकल आए है, जबकि 2 लाख 92 हजार 258 सक्रीय मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों की देखरेख में चल रहा है. अमिताभ और अभिषेक बच्चन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, लोगों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

इस संकट की घड़ी में एक अच्छी बात यह है कि संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि ठीक हुए लोगों की संख्या और सक्रिय मामलों की संख्या में बड़ा अंतर हो गया है. कोविड-19 रोगियों की रिकवरी दर आज बढ़कर 62.93% तक पहुंच चुकी है. शनिवार को मरीजों की ठीक होने की दर 62.78 फीसदी थी.

महाराष्ट्र, देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. वहां कुल मामलों की संख्या 2 लाख 46 हजार 600 हो गई है. जबकि 1 लाख 36 हजार 985 पीड़ित ठीक हुए है और 10 हजार 116 पीड़ितों की मौत हुई है. दिल्ली में भी हालात ख़राब है. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 1 लाख 10 हजार 921 मामले दर्ज हुए हैं. यहां अब तक 3 हजार 334 मौतें हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).