Citizenship Amendment Act: देश में 'नागरिकता संशोधन अधिनियम' (CAA) लागू हो गया है. कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने इस अधिनियम पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस नियम को लाने में 4 साल और 3 महीने लग गए. यह विधेयक दिसंबर 2019 में ही पारित किया गया था. 3-6 महीने के अंदर कानून बन जाना चाहिए था. मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से 9 एक्सटेंशन मांगे और कल रात इसे लागू कर दिया. ये सिर्फ बंगाल और असम में चुनावों को प्रभावित करने और ध्रुवीकरण के लिए है. वे इतने ईमानदार थे तो इसे 2020 में क्यों नहीं लाए. इस कानून को चुनाव से एक महीने पहले क्यों लाया जा रहा है. यह हेडलाइन मैनेजमेंट है. यह सामाजिक ध्रुवीकरण की रणनीति है.
वीडियो देखें:
#WATCH CAA अधिसूचना पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "इस नियम को लाने में उन्हें 4 साल और 3 महीने लग गए। विधेयक दिसंबर 2019 में पारित किया गया था। 3-6 महीने के अंदर कानून बन जाना चाहिए था। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से नौ एक्सटेंशन मांगे और कल रात नियमों को… pic.twitter.com/qDFKPz6xLK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024













QuickLY