Cidco Homes: नवी मुंबई में अपना सपना साकार करने वालों के लिए सिडको (CIDCO) ने बड़ा अवसर दिया है. संस्थान ने कुल 4,508 घरों की घोषणा की है, जिन्हें लॉटरी के बजाय पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) प्रणाली के तहत सीधे खरीदा जा सकेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत योग्य आवेदकों को 2.5 लाख रूपए की सब्सिडी भी दी जाएगी. ये घर तलोजा,द्रोणागिरी,घणसोली,खारघर और कलंबोली में स्थित है.
इन इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG ) के लिए किफायती आवास उपलब्ध होंगे. बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच सिडको ( CIDCO) की यह योजना आम लोगों को राहत देने वाली है. ये भी पढ़े:CIDCO Lottery Navi Mumbai: खुद का घर लेने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी! 22 हजार घरों के लिए सिडको निकालेगी लॉटरी, जानें डिटेल्स
लॉटरी का झंझट खत्म
सिडको (CIDCO) ने पहली बार एक ऐसा कदम उठाया है जिसमें लॉटरी नहीं होगी.इसके बजाय खरीदार खाली उपलब्ध यूनिट्स में से अपना पसंदीदा फ्लैट खुद चुन सकते हैं.इस नीति से आवेदकों को वह घर पाने का मौका मिलेगा जिसकी लोकेशन और फ्लोर प्लान वे वास्तव में पसंद करते हैं.सिडको (CIDCO) के उपाध्यक्ष विजय सिंघल ने नागरिकों से इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है.
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
इस योजना के तहत उपलब्ध 4,508 घरों को दो वर्गों में बांटा गया है, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए — 1,115 घर और एलआईजी (LIG) के लिए — 3,393 घर. ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के घरों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.50 लाख की सरकारी सब्सिडी दी जाएगी. इस सहायता के बाद घरों के दाम और भी कम हो जाएंगे, जिससे आम लोगों के लिए घर खरीदना आसान होगा.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कब और कैसे?
सिडको (CIDCO) की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 22 नवंबर 2025, शाम 4 बजे
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2025
पसंदीदा घर चुनने की शुरुआत: 28 दिसंबर 2025, सुबह 11 बजे से
योग्य आवेदक अपनी पसंद का घर चुनने और पूरी जानकारी जानने के लिए cidcofcfs.cidcoindia.com इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
तुरंत मिलेगा घर का कब्ज़ा
घर की पूरी कीमत जमा करने के बाद खरीदारों को तुरंत घर का कब्जा दे दिया जाएगा. सभी दस्तावेजों की सफल जांच के बाद आवेदक चयनित फ्लैट बुक कर सकेंगे.













QuickLY