VIDEO: बिहार बोर्ड परीक्षा में हंगामा! समस्तीपुर में 12वीं के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को नहीं मिला प्रवेश
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बड़ा हंगामा हो गया.
BSEB Bihar Inter Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बड़ा हंगामा हो गया. यहां विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला, जिससे गुस्साए छात्रों और उनके अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, जैसे ही छात्रों को गेट पर रोका गया, वे भड़क गए और अंदर घुसने की कोशिश करने लगे.
देखते ही देखते परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई. छात्रों ने जबरन गेट खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई.
ये भी पढें: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू, 12.92 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज...
बिहार में इंटर का परीक्षा शुरू हो गयी है , एक सेन्टर पर इंट्री टाइम से सैकड़ो बच्चे लेट आये. जिसको लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी.…परीक्षार्थियों द्वारा ज़िद्द करने पर लाठी चार्ज हुआ, मामला समस्तीपुर के दलसिंहसराय का है. विडियो… pic.twitter.com/Ph3kwve4i1
— Live New India (@livenewindia01) February 1, 2025
पुलिस ने रोका तो भड़के छात्र
परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले छात्रों को समझाने का प्रयास किया. एक पुलिसकर्मी तो हाथ जोड़कर परीक्षार्थियों से शांति बनाए रखने की अपील करता भी नजर आया, लेकिन जब छात्र नहीं माने और जबरदस्ती अंदर जाने लगे तो पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी.
छात्रों पर बरसीं लाठियां, कई घायल
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. कई छात्रों और छात्राओं को चोटें आईं. लाठीचार्ज के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई. घायल परीक्षार्थियों में कई छात्राएं भी शामिल हैं.
पुलिस और प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद बिहार बोर्ड की परीक्षा संचालन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. छात्रों का कहना है कि कई बार प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें परीक्षा देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है.
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

