News

Mumbai: सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर विजय कुमार का हार्ट अटैक से निधन, कर्मचारियों और परिवार में शोक की लहर

सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक (GM) विजय कुमार का मंगलवार तड़के मुंबई में निधन हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका निधन की वजह नींद में कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है.

Mumbai: सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर विजय कुमार का हार्ट अटैक से निधन, कर्मचारियों और परिवार में शोक की लहर
Vijay Kumar passed away (Credit-@Central_Railway)

Mumbai News: सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक (GM) विजय कुमार का मंगलवार तड़के मुंबई में निधन हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका निधन की वजह नींद में कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. हालांकि, सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा.रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, देर रात तबीयत बिगड़ने पर विजय कुमार को मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे भारतीय रेल सेवा (IRSME) के 1988 बैच के अधिकारी थे और उन्होंने 1 अक्टूबर 2025 को सेंट्रल रेलवे के जीएम का कार्यभार संभाला था. सेंट्रल रेलवे में आने से पहले विजय कुमार चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) के जीएम थे.

उनके नेतृत्व में 2024-25 में रिकॉर्ड 700 लोकोमोटिव्स का निर्माण हुआ था. मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में ही 417 इंजन तैयार कर दिए गए थे, जो 777 के वार्षिक लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम था. ये भी पढ़े:Anunay Sood Death: फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुय सूद का 32 साल की उम्र में निधन, मौत से पहले लास वेगास से किया था इंस्टाग्राम पोस्ट

नहीं रहें सेंट्रल रेलवे के जीएम विजय कुमार

35 साल की शानदार सेवा यात्रा

अपने 35 साल लंबे करियर में विजय कुमार ने रेलवे बोर्ड, नॉर्दर्न रेलवे, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे और आरडीएसओ (RDSO) जैसी कई महत्वपूर्ण इकाइयों में कार्य किया. उन्होंने नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) में भी कार्यकारी निदेशक और निदेशक (Rolling Stock) के रूप में योगदान दिया था.रेलवे बोर्ड में कार्यरत रहते हुए विजय कुमार ने सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकास और स्पेनिश टैल्गो ट्रेनों के स्पीड ट्रायल जैसे प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी तकनीकी समझ और नेतृत्व क्षमता की देशभर में सराहना होती थी.

कर्मचारियों और परिवार में शोक की लहर

विजय कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं.उनके अचानक निधन से रेलवे विभाग और सहयोगियों में शोक की लहर फैल गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).