देश

Faridabad Jail Shocker: फरीदाबाद जेल में खूनी संघर्ष, आतंकी साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या; कैदी ने धारदार हथियार से किया हमला

फरीदाबाद की जिला जेल में रविवार रात एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जहा. आतंकी साजिश के आरोपी 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उसके साथी कैदी ने हत्या कर दी. हमलावर ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किय

Faridabad Jail Shocker: फरीदाबाद जेल में खूनी संघर्ष, आतंकी साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या; कैदी ने धारदार हथियार से किया हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Image)

फरीदाबाद: हरियाणा (Haryana) की फरीदाबाद जिला जेल (Faridabad Jail) में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई. जेल में बंद आतंकी गतिविधियों के आरोपी 20 वर्षीय अब्दुल रहमान (Abdul Rahman) की एक अन्य कैदी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.  जेल प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है. इस हमले के बाद जेल परिसर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, वारदात रविवार रात की है जब अब्दुल रहमान पर उसके साथी कैदी अरुण चौधरी ने हमला बोल दिया. अरुण चौधरी एक कश्मीरी युवक है जो उसी जेल में बंद है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रहमान के सिर पर किसी नुकीली और धारदार वस्तु से वार किया. हमले के बाद रहमान को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन घाव गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें: Etawah Shocker: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, नाबालिग बेटी के साथ हुए फरार

अयोध्या आतंकी साजिश से जुड़ा था मामला

मृतक अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसे 2 मार्च, 2025 को गुजरात और हरियाणा एसटीएफ (STF) के एक संयुक्त अभियान के दौरान पाली गांव के पास से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे.

सुरक्षा एजेंसियों का आरोप था कि वह अयोध्या में राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा था। जांच के दौरान उसके पास से कई ऐसे वीडियो भी मिले थे, जिनमें मंदिर परिसर से जुड़ी जानकारियां थीं. तब से वह फरीदाबाद जेल में न्यायिक हिरासत में था.

जेल प्रशासन की कार्रवाई और जांच

हत्याकांड के बाद जेल परिसर में तनाव व्याप्त है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आरोपी कैदी अरुण चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है. यह भी पढ़ें: Reel Addiction Turns Tragic in UP: यूपी के बांदा में रील एडिक्शन का खौफनाक अंत, फांसी का सीन रिकॉर्ड करते समय महिला की मौत, 4 साल की बेटी के सामने हुआ हादसा

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हमला अचानक हुआ या इसके पीछे कोई गहरी रंजिश या सोची-समझी साजिश थी. साथ ही, जेल अधिकारियों की भूमिका और सुरक्षा में हुई चूक की भी गहन जांच की जा रही है कि आखिर कैदी के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2026 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).