BJP’s Jhalmuri Celebration In Siliguri: सिलीगुड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं का ‘झालमुड़ी’ जश्न, शुरुआती रुझानों में बढ़त पर उत्साह (Watch Video)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की बढ़त के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. सिलीगुड़ी में कार्यकर्ता सड़कों और पार्टी कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर ‘झालमुड़ी’ बांटते और खाते नजर आए. यह जश्न खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के चुनाव प्रचार के दौरान के एक चर्चित पल से जुड़ा हुआ है.
West Bengal Election Result 2026 Live Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की बढ़त के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. सिलीगुड़ी में कार्यकर्ता सड़कों और पार्टी कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर ‘झालमुड़ी’ बांटते और खाते नजर आए. यह जश्न खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के चुनाव प्रचार के दौरान के एक चर्चित पल से जुड़ा हुआ है, जब उन्होंने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान सड़क किनारे झालमुड़ी खाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. शुरुआती मतगणना के रुझानों में बीजेपी 148 के बहुमत आंकड़े को पार करते हुए 170 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री के जमीनी जुड़ाव का प्रतीक बताते हुए जश्न मनाया. हालांकि निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम नतीजों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन उत्तर बंगाल में माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है.
सिलीगुड़ी में भाजपा का झालमुड़ी उत्सव
VIDEO | West Bengal Election Results: BJP workers celebrate by eating Jhalmuri in Siliguri.#WestBengalPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/efL64UMp9s
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2026 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

