दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, होक्स कॉल की जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी हेडक्वार्टर में उस हड़कंप मच गया जब बम से उड़ाने का कॉल आया. जिसकी जानकारी आननफानन में पुलिस को दी. वहीं शुरुवाती जांच में पता चला कि यह एक होक्स कॉल था. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे बीजेपी हेडक्वार्टर की तलाशी ली.
नई दिल्ली: दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी हेडक्वार्टर में उस हड़कंप मच गया जब बम से उड़ाने का कॉल आया. जिसकी जानकारी आननफानन में पुलिस को दी. वहीं शुरुवाती जांच में पता चला कि यह एक होक्स कॉल था. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे बीजेपी हेडक्वार्टर की तलाशी ली. भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में आया फर्जी कॉल कर्नाटक के मैसूर से किया गया था. पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को जल्दी ही सुलझा लेंगे.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में यह होक्स कॉल सुबह करीब 11.30 बजे आया था. वहीं खबर यह भी कि जिस शख्स ने कॉल किया है वो मानसिक तौर पर परेशान है . लेकिन फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. बीजेपी का नया दफ्तर 6, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थिति है.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट
Delhi Police, DCP Central: BJP headquarters control room received a hoax bomb call today. Delhi Police is conducting an investigation. The caller has been traced to Mysore in Karnataka. pic.twitter.com/aLeTpoPJKt
— ANI (@ANI) June 22, 2019
हाईटेक है बीजेपी का पार्टी मुख्यालय
भारतीय जनता पार्टी का यह कार्यालय काफी हाईटेक है. 8000 स्क्वायर मीटर के प्लाट पर बनी हेडक्वार्टर की नई इमारत पारंपरिक साज सज्जा के साथ हाईटेक भी है. इसमें दो बिल्डिंगें बनी हैं. पहली बिल्डिंग तीन मंजिला और दूसरी सात मंजिला. इस नए मुख्यालय में 70 कमरे हैं. इस भवन में दो ऑडिटोरियम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

