दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट
दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने बीती रत अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस अभी आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है. आरोपी पति का नाम उपेंद्र शुक्ला है.मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है. आरोपी ने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी.
राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक दिल दहलाने वाला सामने आया है. दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने बीती रत अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस अभी आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है. आरोपी पति का नाम उपेंद्र शुक्ला (Upendra Shukla) है,जो पेशे से टीचर है. उपेंद्र ने रात 1 से डेढ़ बजे के बीच चाकू से वार कर सभी कत्ल किए हैं. मृतक बच्चों में उसकी एक 2 महीने की लड़की, एक 7 साल की लड़की, एक 5 साल का लड़का और पत्नी शामिल है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्रेशन में रहता है. जिस घर में सभी कत्ल हुए उसी घर में उसकी सास रहती थी. उसने देखा उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा तब जाकर सुबह पड़ोसियों को सूचना दी गई. इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर पीसीआर को फोन कर दिया और पुलिस ने दरवाजा खुलवाया.
यह भी पढ़ें- बाइक पर सवार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर फेंका एसिड, झूठी कहानी बताकर पुलिस को किया गुमराह- गिरफ्तार
DCP South Delhi: Upendra Shukla was staying in Mehrauli with his family and used to give private tuition. He murdered his wife and 3 children by slitting their throats.The knife used for committing the murders has been recovered.He has written a note admitting to the crime #Delhi pic.twitter.com/oj0BpJqWWS
— ANI (@ANI) June 22, 2019
डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली. उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है. उसकी दो बेटी और एक बेटा है. आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं.. उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है.
मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है. बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र डेढ़ महीने बताई जा रही है. आरोपी ने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

