देश

बाइक पर सवार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर फेंका एसिड, झूठी कहानी बताकर पुलिस को किया गुमराह- गिरफ्तार

आमतौर पर महिलाओं पर एडिस अटैक के मामले सामने आते है. लेकिन इस नए मामले में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर एसिड फेंक दिया. दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि बॉयफ्रेंड लड़की से शादी करने से इंकार कर रहा था.

बाइक पर सवार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर फेंका एसिड, झूठी कहानी बताकर पुलिस को किया गुमराह- गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

राजधानी दिल्ली (Delhi) से एसिड अटैक का एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. आमतौर पर महिलाओं पर एडिस अटैक के मामले सामने आते है. लेकिन इस नए मामले में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर एसिड फेंक दिया. दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि बॉयफ्रेंड लड़की से शादी करने से इंकार कर रहा था. लड़की वारदात के वक्त अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर सवार थी.

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि PCR पर उन्हें 11 जून को विकासपुरी इलाके से कॉल आई, जिसमें उन्हें बताया गया कि एक लड़का-लड़की पर किसी ने एसिड फेंक दिया है. इस सूचना के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने देखा कि लड़की के हाथ पर बहुत हल्का सा एसिड गिरा हुआ है. वहीं, उसके बॉयफ्रेंड के चेहरे गर्दन और छाती पर एसिड से अटैक किया गया. पूछताछ में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया की चलती बाइक पर किसी ने एसिड फेंक दिया है. कई दिन की जांच के बाद भी पुलिस एसिड अटैक करने वाले की पहचान नहीं कर पा रही थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: शराब कारोबारी दिवंगत पोंटी चड्ढा के बेटे मोंटी चड्ढा को मिली जमानत

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जब दोबारा पूछताछ की लड़के ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड बार-बार उसे ये कह रही थी कि वे उसे छू नहीं पा रही है, इसलिए अपना हेल्मेट उतारे. पीड़ित लड़के के इस बयान के बाद पुलिस को लड़की पर शक हुआ और लड़की से दोबारा सख्ती से पूछताछ की. पुलिस द्वारा सख्ती से पेश होने के बाद लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह दोनों पिछले तीन सालों से एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन लड़का लगातार शादी करने से मना करता था. इसके बाद उसने तय कर लिया कि अगर "वो मेरा नहीं तो किसी और का नहीं हो सकता" इसके बाद उसने मार्केट से एसिड खरीदी और उसे अपने पर्स में रखा और प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड पर एसिड फेंक दिया. आरोपी लड़की को पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है. वह बीए की स्टूडेंट है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2019 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).