Assam Assembly Elections 2021: असम चुनाव के लिए स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी को नहीं मिली जगह
कांग्रेस ने तीन चरण के असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता शामिल हैं.
नई दिल्ली, 13 मार्च: कांग्रेस (Congress) ने तीन चरण के असम विधानसभा चुनावों (Assam Assembly Elections) के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की तरह, सूची में राज्यसभा के पूर्व सदस्य गुलाम नबी आजाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, लोकसभा सांसद मनीष तिवारी और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा के नाम शामिल नहीं हैं.
प्रियंका गांधी पिछले सप्ताह दो दिवसीय यात्रा पर असम गई थीं और कुछ सार्वजनिक रैलियों को संबोधित किया और असम के चाय बागानों के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. आने वाले दिनों में वह फिर से राज्य का दौरा करने वाली हैं. राहुल गांधी, जो पहले तमिलनाडु और केरल गए थे, आने वाले दिनों में असम भी जाएंगे. 2016 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले 15 साल तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही है.
कांग्रेस ने असम में एआईयूडीएफ, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल), आंचलिक गण मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल से मिलकर एक महागठबंधन बनाया है. मतदान तीन चरणों में होगा - 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को और मतों की गिनती 2 मई को की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

