एजेंसी न्यूज

Assembly Elections: केरल कांग्रेस (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सहयोगी दल केरल कांग्रेस (जोसेफ) धड़े ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Assembly Elections: केरल कांग्रेस (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
कांग्रेस (Photo Credits: PTI)

कोट्टायम, 13 मार्च : कांग्रेस (Congress) नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सहयोगी दल केरल कांग्रेस (जोसेफ) धड़े ने शनिवार को विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की.

पार्टी के अध्यक्ष पी जे जोसेफ थोडुपुझा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, वरिष्ठ नेता मोनसे जोसेफ कडुथुरुथी सीट से, के फ्रांसिस जॉर्ज इडुक्की से जबकि थॉमस उन्नीदान इरिंजालाकुडा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. यह भी पढ़ें : Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का राजभवन मार्च, तेजस्वी ने कहा, ‘सदन पर सत्ता पक्ष का कब्जा’

यूडीएफ नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि गठबंधन में सीट बंटवारे के मुताबिक केरल कांग्रेस (जोसेफ) 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).