News

Indore: BJP नेता के मां की अस्थियां चुराने की कोशिश, ट्रेन से हरिद्वार विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार, ग्वालियर में चोर को धर दबोचा, जमकर की पिटाई; VIDEO

इंदौर से बीजेपी के नेता अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे. इसी दौरान एक चोर ने अस्थियां चुरा ली और भागने की कोशिश की. इस दौरान उसे ट्रेन के बाहर ही पकड़ लिया गया.

Indore: BJP नेता के मां की अस्थियां चुराने की कोशिश, ट्रेन से हरिद्वार विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार, ग्वालियर में चोर को धर दबोचा, जमकर की पिटाई; VIDEO
Credit-(X,@nedricknews)

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: इंदौर से बीजेपी के नेता अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे. इसी दौरान एक चोर ने अस्थियां चुरा ली और भागने की कोशिश की. इस दौरान उसे ट्रेन के बाहर ही पकड़ लिया गया.इंदौर से भाजपा नेता देवेंद्र ईनाणी अपनी दिवंगत मां की अस्थियां विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन इस आध्यात्मिक यात्रा में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सबको हैरान कर दिया.ईनाणी 20 जुलाई को परिवार के साथ लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश एक्सप्रेस में सवार हुए. रात करीब 3:30 से 4 बजे के बीच जब ट्रेन मुरैना और ग्वालियर के बीच थी, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे. उसी समय एक चोर ने अस्थियों की थैली उठाकर भागने की कोशिश की. इस दौरान उसे पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई की गई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: ग्वालियर जिले में मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से चुराया कैश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चोरी का वीडियो

अस्थियां चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ा

नींद खुली और पकड़ा गया चोर

सौभाग्य से देवेंद्र ईनाणी की नींद खुल गई और उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी सीट के पास से थैली लेकर जा रहा है. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर पकड़ लिया.

पूछताछ करने पर युवक ने चोरी स्वीकार कर ली. उसके पास से तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई. यह देखकर अन्य यात्रियों में भी हड़कंप मच गया.एक महिला यात्री ने बताया कि शौचालय में दो खाली पर्स पड़े हैं. इससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी कई डिब्बों में चोरी कर चुका था.

यात्रियों ने पुलिस के हवाले किया

यात्रियों ने चोर की पिटाई कर उसे आगरा जीआरपी के हवाले कर दिया. लेकिन पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया. काफी प्रयास के बाद एक यात्री ने रिपोर्ट लिखवाई.देवेंद्र ईनाणी ने कहा, 'अगर नींद नहीं खुलती तो चोर मां की अस्थियां लेकर भाग जाता. मैं भगवान को क्या जवाब देता? उन्होंने ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी पर सवाल उठाया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).