News

VIDEO: ग्वालियर जिले में मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से चुराया कैश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चोरी का वीडियो

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना एरिया में अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें से करीब 15 हजार रूपए उड़ा लिए.

VIDEO: ग्वालियर जिले में मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से चुराया कैश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चोरी का वीडियो
Credit -Pixabay

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना एरिया में अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें से करीब 15 हजार रूपए उड़ा लिए. इस चोरी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. बहोड़ापुर थाने के उरवाई गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

जब सुबह मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी पता चली. इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. ये भी पढ़े:Video: चोर मंदिर में आया, शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया और फिर मौका देखकर तांबे का कलश ही चुरा लिया, कानपुर के नवाबगंज का वीडियो हुआ वायरल

ग्वालियर के मंदिर में चोरी 

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है की दो अज्ञात चोर मंदिर में घुसते है और एक रॉड से दान पेटी का ताला तोड़ते है. जब रात को पुजारी मंदिर से निकले तो रात में चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया. बता दें की इससे पहले भी कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आएं थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).