News

Delhi: बिना हेलमेट के रॉन्ग साइड आते हुए रोकने पर युवकों ने की मारपीट, ट्रैफिक कर्मी की वर्दी फाड़ी, दिल्ली में बीच सड़क मचाया बवाल; VIDEO

दिल्ली (Delhi) में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी (Traffic Policeman) के साथ युवकों ने जमकर मारपीट की. ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें बिना हेलमेट के रॉन्ग साइड से आते हुए रोका था. जिसके कारण इन युवकों के साथ ट्रैफिक पुलिस का विवाद हुआ और इसके बाद मारपीट हुई.

Delhi: बिना हेलमेट के रॉन्ग साइड आते हुए रोकने पर युवकों ने की मारपीट, ट्रैफिक कर्मी की वर्दी फाड़ी, दिल्ली में बीच सड़क मचाया बवाल; VIDEO
Credit-(X,@ncrpatrika)

दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी (Traffic Policeman) के साथ युवकों ने जमकर मारपीट की. ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें बिना हेलमेट के रॉन्ग साइड से आते हुए रोका था. जिसके कारण इन युवकों के साथ ट्रैफिक पुलिस का विवाद हुआ और इसके बाद मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान देख सकते है की इस कर्मी के साथ दो लोग मारपीट कर रहे है. इस हमले के पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @ncrpatrika नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के साथ भीड़ गए बाप बेटे, लाइसेंस मांगने पर जमकर मारपीट, मुंबई से सटे नालासोपारा का वीडियो आया सामने

ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की मारपीट में वर्दी भी फटी

इस मारपीट में ट्रैफिक पुलिस कर्मी (Traffic Policeman) की वर्दी भी फट गई है. बताया जा रहा है की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने इन्हें बिना हेलमेट के गलत साइड से आते हुए देखा तो इन्हें रोककर इनसे लाइसेंस की मांग की. जिसके कारण ये युवक भड़क गए और मारपीट करने लगे. बताया जा रहा है की इस दौरान पुलिस कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया गया.

आरोपी हुए गिरफ्तार

इस घटना के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया और इनपर मामला दर्ज किया है. ये कोई पहली घटना नहीं, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट की गई हो, इससे पहले भी पुलिस के साथ मारपीट की कई घटनाएं सामने आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).