देश

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में भीषण सड़क हादसा, रात के अंधेरे में नहर में लॉरी के गिरने से 7 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. देवरापल्ली सीमा के अंदर बीती रात अंधेर में एक लॉरी नहर में जा गिरी. जिस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई हैं.

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में भीषण सड़क हादसा, रात के अंधेरे में नहर में लॉरी के गिरने से 7 लोगों की मौत
(Photo Credits ANI)

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के  पूर्वी गोदावरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. देवरापल्ली सीमा के अंदर बीती रात अंधेर में एक लॉरी नहर में जा गिरी. जिस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई हैं.  जानकारी के अनुसार ड्राइवर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था.  जिसकी वजह से गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई और लॉरी के ऊपर करीब 7 से ज्यादा लोग बैठे. जिस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. हालांकि  एक व्यक्ति को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है.

हादसे पर प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी. यह भी पढ़े: Karnataka Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत:

वहीं हादसे की खबर परिवार वालों को लगने के बाद लोगों के घरों में मातम फ़ैल गई है.  सूचना मिलने के बाद जिस अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए शव को भेजा गया है. वहां के लिए रवाना हो गए है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).