Karnataka Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत
कर्नाटक के मधुगिरि तालुक में भीषण सड़क हादसा हुआ है. केरेगलपाल्या के पास दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर में चार पुरुष, एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे सहित 6 लोगों की जान चली गई है.
Karnataka Road Accident: कर्नाटक के मधुगिरि तालुक में भीषण सड़क हादसा हुआ है. केरेगलपाल्या के पास दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर में चार पुरुष, एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे सहित 6 लोगों की जान चली गई है. तुमकुरु के एसपी अशोक केवी (SP Ashok KV) ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो लोग जख्मी भी हुए हैं. जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं.
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि रामेश्वरम के थंगाचिमदम का एक परिवार नवजात के इलाज के लिए रामनाथपुरम गया था. इलाज के बाद वापस घर लौट रहे थे. घर पहुंचते कि रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया. जिसके चलते एक पल में 6 लोगों की जान चली गई. यह भी पढ़े: Ghaziabad Road Accident Video: गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो की हुई मौत
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा:
Karnataka | 6 people including four men, a woman and her 12-year-old son died in a head-on collision between cars near Keregalapalya in Madhugiri taluk. Two injured have been admitted to a local hospital, both are in critical condition: Ashok KV, SP Tumakuru
— ANI (@ANI) September 9, 2024
पुलिस के अनुसार कार में राजेश, उनकी अपनी पत्नी पांडी सेल्वी, दो बेटियों दगे दर्शिना रानी प्रणविका, 12 दिन के नवजात बच्चे और दो रिश्तेदार सवार थे. वे घर वापस आ ही रहे थे तभी राजेश की कार सामने से सामने से आ रही एक कार से भीषण टक्कर हो गई. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि सरकारी बस में सवार एक यात्री को अचानक उल्टी हो गई और ड्राइवर ने अचानक बस को हाईवे पर रोक दिया. जिसके बाद कार सरकारी बस से टकरा गई. जिससे यह हादसा हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

