देश

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर प्रकाश राज ने उठाया सवाल, पूछा- इन्हें कैमरामैन के साथ अकेला क्यों छोड़ दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ममल्लापुरम के बीच पर सफाई करते हुए नजर आए थे. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो बीच पर कचरा उठाते हुए नजर आए. वीडियो को देखने के बाद अब एक्टर प्रकाश राज ने उनकी सुरक्षा को लेकर ट्विटर पर सवाल खड़े किए हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर प्रकाश राज ने उठाया सवाल, पूछा- इन्हें कैमरामैन के साथ अकेला क्यों छोड़ दिया?
पीएम नरेंद्र मोदी और प्रकाश राज (Photo Credits: Instagram)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हाल ही में ममल्लापुरम के बीच (Mamallapuram Beach) पर सफाई करते हुए नजर आए थे. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें देखा गया कि पीएम मोदी (PM Modi) बीच पर कचरा उठा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सुबह सैर करने बीच पर निकले थे जब उन्होंने देखा कि वहां काफी कचरा पड़ा हुआ है. ऐसे में उन्होंने खुद साफ-सफाई करना शुरू कर दिया.

वीडियो को देखने के बाद अब साउथ के जाने माने एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्विटर पर पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा, "हमारे लीडर की सुरक्षा कहां है...तुम लोगों ने उन्हें एकेले सफाई करने के लिए कैमरामैन के साथ क्यों छोड़ दिया...जब फॉरेन डेलीगेशन यहां मौजूद है तब तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कि तुम लोगों ने इलाके की सफाई नहीं की...मैं बस पूछ रहा हूं."

अपने इस ट्वीट में प्रकाश राज ने संबंधित विभागों पर उनके काम को लेकर निशाना साधते हुए सवाल किया है. बता दें कि प्रकाश राज राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते आए हैं.

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपना वीडियो ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया था. उनका वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).