Current in ATM: एटीएम से पैसे निकालने गई छात्रा को लगा करंट, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट, अलीगढ में हैरान करनेवाली घटना आई सामने
अलीगढ में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसको देखने और सुनने के बाद सभी हैरान हो गए है. दरअसल यहांपर पैसे निकालने गई एक छात्रा को एटीएम का करंट लगा. जिसके कारण छात्रा झुलस गई है.
अलीगढ, उत्तर प्रदेश: अलीगढ (Aligarh) में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसको देखने और सुनने के बाद सभी हैरान हो गए है. दरअसल यहांपर पैसे निकालने गई एक छात्रा को एटीएम (ATM) का करंट लगा. जिसके कारण छात्रा झुलस गई है. मशीन से करंट ((Electric Shock) लगने के कारण छात्रा झुलस गई और उसे तत्काल जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा.जानकारी के मुताबिक नौरंगाबाद क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर सोमवार रात छात्रा रत्न गौतम अपनी बड़ी बहन के साथ रुपये निकालने पहुंची थी. जैसे ही उसने कार्ड मशीन में लगाया, अचानक उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर गिर पड़ी.करंट लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और छात्रा को बाहर निकाला.
परिजनों ने तुरंत उसे मलखान सिंह जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया. ये भी पढ़े:VIDEO: कुशीनगर मेले में भगवान शिव का किरदार निभा रहे कलाकार की स्टेज पर मौत, डांस करते हुए लगा करंट
बैंक की लापरवाही पर सवाल
छात्रा की बहन और स्थानीय लोगों ने बैंक (Bank) प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था.बताया जा रहा है कि इस एटीएम पर अक्सर चौकीदार नहीं रहता.
छात्रा की हालत अब ठीक
जिला हॉस्पिटल (Hospital) के इमरजेंसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश सिनसिनवार ने पुष्टि की कि छात्रा को बिजली का करंट लगा था. फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

