News

VIDEO: रील बनाने के शौक ने ले ली जान! ट्रैक्टर से गिरकर हुई युवक की मौत, ललितपुर की घटना का भयावह वीडियो आया सामने

रील का शौक लोगों की जान ले रहा है. ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है. अब एक बार फिर ललितपुर जिले में रील के शौक ने एक छात्र की जान ले ली.

VIDEO: रील बनाने के शौक ने ले ली जान! ट्रैक्टर से गिरकर हुई युवक की मौत, ललितपुर की घटना का भयावह वीडियो आया सामने
Young man dies after falling from tractor (Credit-@bstvlive)

Lalitpur News: रील का शौक लोगों की जान ले रहा है. ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है. अब एक बार फिर ललितपुर (Lalitpur) जिले में रील के शौक ने एक छात्र की जान ले ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर रील (Reel) बनाते समय एक कॉलेज छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान छात्र ट्रैक्टर से गिर गया और उसका सिर पहिए के नीचे आ गया.घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा की है. मैलवारा खुर्द गांव निवासी नीलेश अहिरवार अपने बड़े भाई अनिल के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कल्याणपुरा गया था. वहां वह स्थानीय यूट्यूबर लोकेंद्र राजपूत के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था.

शूट के दौरान लोकेंद्र ट्रैक्टर चला रहा था जबकि नीलेश ट्रैक्टर पर खड़े होकर एक हाथ से मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग, RPF जवानों की तत्परता से बची जान; यूपी के ललितपुर रेलवे स्टेशन की घटना

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

ट्रैक्टर से गिरते ही पहिए के नीचे आया

शूटिंग (Shooting) के दौरान अचानक नीलेश का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया.ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन-फानन में भाई अनिल उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

नीलेश के परिजनों ने यूट्यूबर लोकेंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिवार का कहना है कि अगर ट्रैक्टर धीरे चलाया जा रहा होता, तो यह हादसा नहीं होता.नीलेश बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पिछले एक साल से सोशल मीडिया (Social Media) पर रील्स और ब्लॉग बनाता था.नीलेश अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था. उसके माता-पिता खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं. बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस (Police) ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2025 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).