Marathi Hindi Controversy: शख्स ने कहा 'तुम मराठी लोगों की औकात क्या है? फिर MNS के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कर दी पिटाई, नाशिक का VIDEO आया सामने
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र (Maharashtra)में मराठी (Marathi) और हिंदी (Hindi)को लेकर विवाद जारी है. इस दौरान कई उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से और बिहार (Bihar)से आएं लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई है. मराठी में बात नहीं करने के कारण और मराठी का अपमान करने के कारण एमएनएस पार्टी (MNS Party) की ओर से ये मारपीट की गई थी.
Marathi Hindi Controversy: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठी (Marathi) और हिंदी (Hindi)को लेकर विवाद जारी है. इस दौरान कई उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से और बिहार (Bihar)से आएं लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई है. मराठी में बात नहीं करने के कारण और मराठी का अपमान करने के कारण एमएनएस पार्टी (MNS Party) की ओर से ये मारपीट की गई थी.अब नाशिक (Nashik)में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS Party)के कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है की जिसको थप्पड़ मारा गया है, उस शख्स ने मराठी लोगों को लेकर अपमानजनक बातें कही. जिसके कारण इसकी पिटाई की गई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @MumbaiiOutlook नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Marathi vs Hindi Controversy: ‘मराठी में बात कर.. एक बार फिर भाषा को लेकर मुंबई की लोकल में हुआ महिलाओं में विवाद, VIDEO आया सामने
एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने की एक शख्स के साथ मारपीट
नाशिकमध्ये मराठी विरुद्ध अमराठी वाद
मनसे कार्यकर्त्यांकडून एका व्यक्तीला मारहाण
कानाखाली मारल्याचा व्हिडिओ व्हायरल
.
.#Nashik #NashikNews #MNS #MNSNashik #MarathiCompulsory #MarathiandAmarathism #MarathiNews #MaharashtraNews #mumbaioutlook pic.twitter.com/23Ol4UtEHO
— MumbaiiOutlook (@MumbaiiOutlook) August 23, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ नाशिक के जय भवानी रोड (Jai Bhavani Road)इलाके में मराठी बनाम गैर मराठी विवाद के बाद मारपीट की घटना घटी है.यह विवाद तब शुरू हुआ जब लासुरे नामक एक मराठी परिवार (Marathi family) इस क्षेत्र में रहता है. बताया जा रहा है की एक दुसरे राज्य से आएं शख्स जब गाड़ी चलाना सीख रहा था तो गाड़ी का धक्का लगने की वजह से इनके बीच विवाद हुआ और इसके बाद दुसरे शख्स ने कहा की ,' मराठी लोगों की औकात क्या है ? तुम मराठी लोग भंगार हो, इस तरह की बातें करने का सामने वाले शख्स पर आरोप है.जब परिवार ने स्थानीय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS Party)के कार्यकर्ताओं को इस बारे में बताया तो कार्यकर्ताओं ने उस गैर मराठी से पूछा कि उसने एक मराठी व्यक्ति को भिखारी और भंगार क्यों कहा? इस दौरान इस शख्स ने कार्यकर्ताओं से भी कहा सुनी की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने इस शख्स की पिटाई कर दी.
गैर मराठी परिवार ने रखा अपना पक्ष
इस दौरान गैर मराठी परिवार (Non Marathi Family) ने अपना पक्ष रखते हुए कहा की ,'झगड़ा बस इस बात पर था कि कार का धक्का लगा. हमने मराठी (Marathi) लोगों को गाली नहीं दी और न ही कहीं कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. परिवार के सदस्यों ने बताया ये हमारा आपसी विवाद है.उन्होंने कहा,'हम इस विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते, हम भी पिछले कई सालों से इसी इलाके में रह रहे हैं और हम यहां के मतदाता और नागरिक हैं. इसलिए ये विवाद यही समाप्त होना चाहिए.
दोनों ओर से शिकायत दर्ज
इस बीच, लासुरे परिवार ने इन सभी विवादों को लेकर नाशिक उपनगरीय पुलिस स्टेशन (Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है, और दुसरे परिवार द्वारा भी पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज कराई गई है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

