Pune Accident: फाटन के पास सड़क पर गड्डे के कारण बाइक सवार युवक और महिला गिरी, पुणे बेंगलुरु हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, दोनों हुए घायल: VIDEO
सड़कों की हालत खराब होने की वजह से रोजाना कई एक्सीडेंट सामने आते है. सड़कों पर गड्डे होने की वजह से कई लोग फिसल जाते है. ऐसा ही एक वीडियो पुणे बेंगलुरु हाईवे पर सामने आया है.
Pune News: सड़कों की हालत खराब होने की वजह से रोजाना कई एक्सीडेंट सामने आते है. सड़कों पर गड्डे होने की वजह से कई लोग फिसल जाते है. ऐसा ही एक वीडियो पुणे बेंगलुरु हाईवे (Pune Bengaluru Highway) पर सामने आया है. ये एक्सीडेंट फाटन के पास हुआ. इस वीडियो में देख सकते है की एक महिला और शख्स बाइक से जा रहे होते है. इस दौरान बारिश भी शुरू होती है और बाइक सवार एक बड़े से ट्रेलर को ओवरटेक करता है और इसी दौरान उसकी बाइक हाईवे पर बने गड्डे से अनियंत्रित होकर फिसल जाती है और महिला और शख्स दोनों सड़क पर गिर जाते है. इस हादसे में दोनों मौत के मुंह से बाहर आएं. ऐसा कहना गलत नहीं होगा.
क्योंकि इनके पीछे ही ट्रेलर था. जिसके कारण ये गिरकर ट्रेलर की चपेट में भी आ सकते थे. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @ABPNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Pune Road Accident: पुणे के गंगाधाम चौक में ट्रक ने दो लोगों को मारी टक्कर, महिला की कुचलकर हुई मौत, एक की हालत गंभीर, एक्सीडेंट का भयावह वीडियो आया सामने (Watch Video)
गड्डे से गिरा बाइक सवार और महिला
पुणे-बैंगलोर राजमार्ग पर फाटन के पास एक दोपहिया वाहन हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक फिसल गई। यह पूरी घटना कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर गड्ढों की वजह से… pic.twitter.com/PdY5tklWW4
— ABP News (@ABPNews) November 2, 2025
बाल बाल बची जान
गनीमत यह रही कि ट्रेलर चालक ने समय रहते गाड़ी रोक दी, वरना यह हादसा (Accident) बेहद भयावह रूप ले सकता था. कुछ सेकंड की देरी दोनों की जान ले सकती थी. राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित किनारे किया.
वीडियो देखकर दहले लोग
इस हादसे का वीडियो (Video) देखकर लोग दहल गए है. पलभर में ही बाइक अनियंत्रित हुई और दोनों सड़क पर गिर गए. इस हादसे में दोनों को थोड़ी बहुत चोटें आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

